
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस ने सदस्यों के लिए आयोजित की Nail Art वर्कशॉप

रायपुर / रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस अपने सदस्यों के लिए समय-समय पर ज्ञानवर्धक, उपयोगी और मनोरंजक वर्कशॉप आयोजित करने के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट में अपनी अलग पहचान बना चुका है। इसी कड़ी में क्लब ने Bellance Nails के साथ मिलकर अपने सदस्यों के लिए “ग्लैम डेट” ब्यूटी एवं वेलनेस वर्कशॉप का आयोजन 10 सितंबर 2026 को जोरा मॉल में किया।

वर्कशॉप का मार्गदर्शन Bellance Nails की चेयरपर्सन रोटेरियन नम्रता परगनिहा ने किया। इसमें सदस्यों को आधुनिक जीवनशैली के अनुसार सेल्फ-केयर, ब्यूटी और पर्सनल ग्रूमिंग से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी गई।
सदस्यों को फेशियल पिलेट्स के माध्यम से चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने, त्वचा में कसाव और प्राकृतिक निखार लाने की तकनीकें सिखाई गईं। साथ ही नेल केयर, नाखूनों की देखभाल और आधुनिक नेल ग्रूमिंग की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम का खास आकर्षण जेल नेल आर्ट रहा, जिसका सभी सदस्यों ने आनंद लिया। यह वर्कशॉप सीखने के साथ-साथ फेलोशिप, सेल्फ-केयर और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर एक सुखद अनुभव रही।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता ने कहा कि क्लब अपने सदस्यों के ज्ञान, व्यक्तित्व और फेलोशिप को बढ़ाने के लिए लगातार ऐसे नए और उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। सचिव *रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल* ने कहा कि “ग्लैम डेट” सदस्यों के लिए एक ज्ञानवर्धक, आनंददायक और यादगार अनुभव रहा।
रोटेरियन नम्रता परगनिहा ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वयं के लिए समय निकालना और सेल्फ-केयर पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है।
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस का यह आयोजन क्लब की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें सर्विस के साथ-साथ सदस्यों के विकास, स्वास्थ्य, व्यक्तित्व और फेलोशिप को भी समान महत्व दिया जाता है।



