
ChhattisgarhFeature
वोट बचाओ, देश बचाओ रैली की तैयारी के लिए पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक
रायपुर/ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की महारैली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सहभागिता के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में तैयारी बैठक लिया। उन्होंने रैली के लिए बनाई गयी पीसीसी के समन्य समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता वायुमार्ग, रेलमार्ग तथा सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना होंगे। इसके लिए पीसीसी की तरफ से बड़ी संख्या में बसों की व्यवस्था की गयी है।
बैठक में महामंत्री सकलेन कामदार, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, संयुक्त महामंत्री अजीत कुकरेजा, संयुक्त महामंत्री करूणा कुर्रे, सचिव संगीता दुबे, सचिव राहुल इंदुरिया, ओबीसी कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल उपस्थित थे।



