Featureछत्तीसगढ़

पूर्व भाजपा नेता रवि भगत गिरफ्तार: घटिया साइकिल वितरण का विरोध पड़ा भारी, कोर्ट से सीधे भेजे गए जेल

रायगढ़। जिले में स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कथित तौर पर घटिया गुणवत्ता की साइकिलों के वितरण का विरोध करने वाले पूर्व भाजपा नेता रवि भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि रवि भगत स्कूल परिसर में पहुंचकर साइकिल वितरण में अनियमितताओं का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। बाद में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

रवि भगत ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया है। पार्टी छोड़ने के बाद से वे क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने राजपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

रवि भगत की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लागू प्रावधानों के तहत की गई है।

अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल और स्थानीय लोग भी मामले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button