BilaspurChhattisgarhFeatureRailway 🚂Raipur

“रेल संरक्षा के 04 सजग प्रहरियों को आज महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”

बिलासपुर/रायपुर – रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 04 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा संबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के द्वारा सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर सम्मानित किए गए कर्मचारियों के सराहनीय कार्य इस प्रकार हैं:-

• स्टेशन मास्टर के पद पर *सिलयारी स्टेशन* में पदस्थ कर्मचारी श्री आनंद प्रकाश उपाध्याय ने ड्यूटी के दौरान आत्महत्या के इरादे से ट्रैक पर कूदी एक महिला का क़ीमती जीवन बचाया । अतः ट्रेन का सुरक्षित परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।

• लोको पायलट (पैसेंजर) के पद पर *दुर्ग में पदस्थ कर्मचारी श्री महेन्द्र कुमार साहू ने ड्यूटी के दौरान सिकोसा और गुंडरदेही* के बीच भारी वर्षा के कारण रेलवे ट्रैक में आई अनियमितता दिखाई देने पर तत्काल गाड़ी पर नियंत्रण पाया और तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। इस प्रकार सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।

• लोको पायलट (गुड्स) के पद पर कोरबा में पदस्थ कर्मचारी श्री हरेन्द्र कुमार ने ड्यूटि के दौरान नैला स्टेशन से लांग हॉल अप ट्रेन का परिचालन कर रहे थे इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मालगाड़ी के वैगन में “हॉट एक्सल” देख कर तत्काल सर्वसंबंधित अधिकारियों को सूचित किया। समय पर कार्रवाई से ट्रेन का संरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया ।

• वरिष्ठ माल गाड़ी प्रबंधक के पद पर डोंगरगढ़ स्टेशन में पदस्थ श्री मयंक भेलोटकर ने ड्यूटि के दौरान गुदमा स्टेशन से गुजरती माल गाड़ी के एक वैगन में हॉट एक्सल की पहचान कर कर तत्काल सर्वसंबंधित अधिकारियों को सूचित किया। समय पर कार्रवाई से ट्रेन का संरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया ।

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि रेल परिचालन में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कर्मचारियों की ऐसी सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

संरक्षा कोटि के इन कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button