ChhattisgarhFeature

पारागांव को मिली 70 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रयासों से सामुदायिक भवन और सीसी रोड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत

आरंग/रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पारागांव में विकास कार्यों को नई गति देते हुए कुल 70 लाख रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसके तहत ग्राम में 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन तथा 20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के कार्यक्रम में हुई थी विकास कार्यों की घोषणा
ग्राम पारागांव में विकास कार्यों की यह सौगात मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के 8 मार्च 2026 को ग्राम पारागांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय जी चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज केंद्र महासमुंद के वार्षिक अधिवेशन-2026 के अवसर पर ग्राम पारागांव पहुंचे थे। इस दौरान ग्राम के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये तथा सीसी रोड निर्माण हेतु 20 लाख रुपये, कुल 70 लाख रुपये की घोषणा की गई थी।

अब इन विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत होने से ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है।

गांव में मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं
सामुदायिक भवन निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं सीसी रोड के निर्माण से आवागमन की सुविधा और बेहतर होगी तथा ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। दोनों विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम पारागांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रयासों से मिली सौगात
क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में ग्राम पारागांव के लिए यह महत्वपूर्ण स्वीकृति मिली है। गुरु खुशवंत साहेब जी आरंग विधानसभा क्षेत्र में सड़क, भवन, शिक्षा, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर पहल कर रहे हैं।

मंत्री गुरु साहेब जी ने मुख्यमंत्री जी के प्रति जताया आभार
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने ग्राम पारागांव के विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गांवों में विकास की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। आरंग विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास का लाभ पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, “आरंग विधानसभा का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर आमजन के जीवन को सुगम बनाना हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी आरंग विधानसभा के गांवों में विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।”

पारागांव के विकास को मिलेगी नई दिशा
ग्राम पारागांव में एक साथ सामुदायिक भवन और सीसी रोड के लिए स्वीकृत 70 लाख रुपये की राशि से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button