ChhattisgarhFeature

जुए के 2 मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ताश की गड्डी और 4,450 नकद के साथ 8 जुआरी गिरफ्तार

बालोद। बालोद जिले के दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन में, तथा सीएसपी राजहरा विकास पाटले के मार्गदर्शन में राजहरा पुलिस ने जेडी ऑफिस के पास दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों फड़ों और आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डियां तथा कुल 4,450 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर 2026 की संध्या पेट्रोलिंग के दौरान राजहरा पुलिस को मुखबिर से जेडी ऑफिस राजहरा के आसपास अवैध रूप से जुआ खेले जाने की सटीक सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थानों पर घेराबंदी कर रेड मारी।

पहले स्थान पर दबिश देकर पुलिस ने 4 जुआरियों को काट-पत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा।

लक्ष्मीनारायण उर्फ पिंटू सोनी (38 वर्ष), पिता स्व. सुरेश सोनी, निवासी वार्ड क्र. 26 राजहरा गोलू उर्फ पिंटू चिकवा (33 वर्ष), पिता मुन्ना लाल, निवासी वार्ड क्र. 25 राजहरा उपेन्द्र कुमार उर्फ रिंकु (28 वर्ष), पिता रोशन देवांगन, निवासी वार्ड क्र. 24 राजहरा संतोष चिकवा (38 वर्ष), पिता लखन लाल चिकवा, निवासी वार्ड क्र. 25 राजहरा इन आरोपियों के फड़ एवं कब्जे से 52 पत्ती ताश और 2,100 रुपये नकद बरामद किए गए।

दूसरा फड़: 4 अन्य जुआरी धरे गए, ₹2,350 जब्त इसी क्रम में दूसरे स्थान पर की गई रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी राजा वर्मा (20 वर्ष), पिता राजेश वर्मा, निवासी वार्ड क्र. 25 राजहरा सोनू ठगेल (30 वर्ष), पिता विजय ठगेल, निवासी वार्ड क्र. 25 राजहरा पिंटू खसवा (28 वर्ष), पिता केशपाल खसवा, निवासी वार्ड क्र. 25 राजहरा मनीष निषाद (26 वर्ष), पिता रघुवीर निषाद, निवासी वार्ड क्र. 26 राजहरा

इनके कब्जे से ताश की गड्डी के साथ 2,350 रुपये नकद जब्त किए गए। राजहरा पुलिस की नागरिकों से अपील राजहरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा, गांजा बिक्री और नशीली दवाओं के सेवन जैसी असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें। पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना नागरिक सीधे पुलिस थाना राजहरा के मोबाइल नंबर 9479192058 पर दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button