
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर जीतकर भारत को पांचवां मेडल दिलाया
इंद्रभूषण न्यूज / छत्तीसगढ़ राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने एक बार फिर अपने खेल का कमाल दिखाया है. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर जीतकर भारत को पांचवां मेडल दिलाने का काम किया है.
भारत को वेटलिफ्टिंग में चौथा मेडल मिला. ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने तीसरे प्रयास में स्नैच श्रेणी में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क श्रेणी में 111 किलो उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया. पूरे मुकाबले में नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह से उनकी कड़ी टक्कर देखने को मिली. उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया.

इन खिलाड़ियों ने किया देश का नाम रोशन
इससे पहले रविवार को भारत को मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल दिलाने में सफलता हासिल की थी. इसके अलावा ऋषिकांत सिंह और राजा मुथुपांडी ने भी सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया. वहीं भारत को पहला मेडल झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ग में 190 किलोग्राम वजन उठाकर ये उपलब्धि हासिल की.
मेडल पाने से चूकीं प्रतिष्ठा सामंता
भारतीय जिम्नास्ट प्रतिष्ठा सामंता राष्ट्रमंडल खेलों में मेडल जीतने के काफी करीब पहुंचकर भी चूक गईं और महिलाओं के वॉल्ट फाइनल स्पर्धा में छठे स्थान पर रहीं. उन्होंने इस फाइनल मुकाबले के लिए सातवें स्थान पर जगह बनाई थी.
फाइनल में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, जहां अपने पहले प्रयास में उन्हें 12.700 का स्कोर मिला और दूसरे प्रयास में 12.666 का स्कोर पाया. इन दोनों प्रयासों को मिलाकर उनका औसत स्कोर 12.683 रहा. हालाँकि उनका यह प्रदर्शन काफी शानदार था, लेकिन पदक तालिका (टॉप-3) में जगह बनाने और भारत के लिए मेडल जीतने के लिए यह अंक थोड़े कम रह गए.



