
दिवाली से पहले जुआरियों पर शिकंजा, बलौदा बाजार पुलिस ने एक दिन में पकड़े 27 आरोपी
बलौदा बाजार: दीपावली के त्योहार पर कानून व्यवस्था मजबूर बनाने रखने की कोशिशों में पुलिस जुटी है. ग्रामीण और शहरी इलाको में दीपावली पर बड़ी संख्या में जुआरी एक्टिव हो जाते हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इस बार खास तैयारी की है. पुलिस लगातार जुए के अड्डों पर दबिश दे रही है. पुलिस ने रिकॉर्ड कार्रवाई करते हुए 1 दिन में कुल 27 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए जुआरियों के पास से हजारों की नकदी जब्त की गई है.
1 दिन में 27 जुआरी गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भाटापारा ग्रामीण, पलारी, सिमगा, लवन, सुहेला इलाकों में दबिश देकर जुआरियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से 27 लोगों सहित हजारों की रकम जब्त की है. पुलिस ने बताया कि वो जुए सट्टे के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई करती रहेगी. पकड़े गए लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

पकड़े गए जुआरी
त्योहार पर शांति और कानून व्यवस्था मजबूत रखने की हिदायत
पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने सभी पुलिस थानों को निर्देश दिया है कि जहां कभी पर भी जुए सट्टे का कारोबार चलाया जा रहा है, वहां पर कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए. एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने पांच अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर 27 जुआरियों को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने पांच ठिकानों पर दी दबिश
- भाटापारा ग्रामीण इलाके में स्कूल के पीछे खेला जा रहा था जुआ
- पलारी के सिसदेवरी चौक के पास चल रहा था जुआ
- लवन के ग्राम कोलिहा में खिलाया जा रहा था जुआ
- सिमगा के ग्राम हरिनभट्ठा में चल रहा था जुआ
- सुहेला के ग्राम शिकारी केसली में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश
पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो कोई भी जुए सट्टे के अवैध काम में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपील भी करते हुए कहा कि जहां कहीं भी जुआ खेलते लोग मिले उसकी सूचना पुलिस को तुरंत दें. सूचना देने वाला का नाम पुलिस गुप्त रखेगी.
जुए की लत कर देती है जिंदगी बर्बाद
- जुए की लत इंसान को बना देती है कंगाल
- जुए की लत से घर बार हो जाते हैं नीलाम
- जुए की वजह से घर की सुख शांति हो जाती है खत्म
- पकड़े जाने और दोष सिद्ध होने पर कोर्ट से मिलती है सजा
- बच्चों का भविष्य हो जाता है अंधकारमय



