Chhattisgarhकांकेर

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए 290 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

नई दिल्ली में यूपीएससी की निःशुल्क कोचिंग के लिए 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 13 दिसंबर को होगी प्राक्चयन परीक्षा

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ शासन की सीजी एण्ड एसीई योजना 2026 के अंतर्गत शिखर (भाग-1) के तहत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से वर्ष 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योजना के तहत कुल 290 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 सीट, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 60 सीट तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 80 सीट शामिल हैं। प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को योजना की नियमावली की कंडिका 3.5 के अनुसार निर्धारित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर को रात्रि 11.59 बजे तक है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 01 से 04 दिसम्बर तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं प्राक्चयन परीक्षा 13 दिसम्बर रविवार को आयोजित होने की संभावित तिथि निर्धारित है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट  https://hmstribal.cg.nic.in   के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, नियमावली एवं अन्य दिशा-निर्देशों का अवलोकन वेबसाइट से किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र, पात्र अभ्यर्थियों की सूची एवं परीक्षा परिणाम सहित समस्त जानकारी भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button