ChhattisgarhFeature

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में होगी पंचायत सचिव भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

अम्बिकापुर।  छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं को साय सरकार ने दिवाली के पहले बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल अम्बिकापुर जिले में ग्राम पंचायत सचिव के खाली पदों पर भर्ती का निटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 सितम्बर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक आवेदन भर सकते है।

10 पदों पर होगी भर्ती

जिला पंचायत सरगुजा द्वारा जिले में ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त 10 पदों की पूर्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए सरगुजा जिले के स्थायी मूल निवासी आवेदन कर सकते हैं।

जानें कैसे करें आवेदन

जिला पंचायत द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 23 सितम्बर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा के पते पर भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 को सायं 5 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, आवश्यक अर्हता, नियम एवं शर्तों के साथ आवेदन पत्र का प्रारूप सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://surguja.gov.in/ पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिव के कितने पदों पर भर्ती होगी?

उत्तर:  सरगुजा जिले में 10 ग्राम पंचायत सचिव पदों पर भर्ती होगी।

प्रश्न 2:  पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

उत्तर:  आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

प्रश्न 3:  आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

उत्तर:  अभ्यर्थी 13 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 4:  पंचायत सचिव भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर:  सरगुजा जिले के स्थायी मूल निवासी पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 5:  पंचायत सचिव भर्ती का आवेदन कैसे करें?

उत्तर:  निर्धारित प्रारूप में आवेदन पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए जिला पंचायत सरगुजा के कार्यालय में भेजना होगा।

Related Articles

Back to top button