Featureछत्तीसगढ़रायपुर राजधानी

पंडरी टेक्सटाइल मार्केट में ‘आनंदम’ नवीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दी शुभकामनाएं

नवीन प्रतिष्ठान ‘आनंदम’ की नई शुरुआत, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा—निरंतर प्रगति की ओर बढ़े प्रतिष्ठान

रायपुर / राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित टेक्सटाइल मार्केट में गुरुवार को मनोज डेंगवानी जी के नवीन प्रतिष्ठान “आनंदम” का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए और नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर मनोज डेंगवानी जी एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि किसी भी नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ केवल व्यवसाय की शुरुआत नहीं, बल्कि नई उम्मीदों, नए अवसरों और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होता है। “आनंदम” नाम अपने आप में सकारात्मकता, प्रसन्नता और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा तथा व्यापार के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।

उन्होंने कहा कि पंडरी टेक्सटाइल मार्केट रायपुर की व्यापारिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां वर्षों से हजारों व्यापारी अपने परिश्रम और लगन से शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में नए प्रतिष्ठानों का जुड़ना व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार और स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का प्रतीक है।

विधायक श्री मिश्रा ने मनोज डेंगवानी जी को “आनंदम” के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करे, ग्राहकों का विश्वास अर्जित करे और अपने क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान स्थापित करे।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक मनोज डेंगवानी जी सहित परिवारजन, शुभचिंतक एवं बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button