Featureकांकेरछत्तीसगढ़

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के दावों के बीच 13 दिनों में चौथी मौत, चिचगांव में महिला ने तोड़ा दम, के संबंध में सीएमएचओ ने बताया कि मृतक मलेरिया निगेटिव पाया गया

कांकेर, दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ’मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के दावों के बीच 13 दिनों में चौथी मौत, चिचगांव में महिला ने तोड़ा दम’ के खबर के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरसी ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमती राकेश्वरी कोला को 28 जुलाई .2026 को उनके परिजनों द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर लाया गया था। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर में ड्यूटीरत चिकित्सक द्वारा मरीज की प्राथमिक जांच किये जाने उपरांत मृत घोषित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर में ड्यूटीरत चिकित्सक को मरीज के परिजनों द्वारा बताया गया कि मरीज की मृत्यु मलेरिया के कारण हुई है, तो इसकी पुष्टि के लिए चिकित्सक द्वारा मरीज के मलेरिया जांच हेतु तत्काल मलेरिया रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से तथा रक्त पट्टी बनाकर जांच किया गया, जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त महिला मलेरिया नेगेटिव रिपोर्ट पाया गया है। इससे स्पष्ट होता है, कि उक्त महिला की मृत्यु मलेरिया के कारण नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ’मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के दावों के बीच 13 दिनों में चौथी मौत, चिचगांव में महिला ने तोड़ा दम’ खबर का खण्डन करता है।

Related Articles

Back to top button