Featureकांकेरछत्तीसगढ़

आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 22 जुलाई से 05 अगस्त तक किया जाएगा ऑनलाइन आवेदन

उत्तर बस्तर कांकेर,  लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर के निर्देशानुसार शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम 2009 के तहत निजी (गैर-अनुदान प्राप्त) अशासकीय विद्यालयों के कक्षा पहली में दर्ज 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर प्रवेश के लिए जिले में तीसरे चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से 5 अगस्त तक संचालित होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2026-27 के प्रथम चरण में जिले में संचालित 172 अशासकीय विद्यालयों के 640 सीटों के लिए 711 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों के दस्तावेज परीक्षण कर प्रथम चरण की लॉटरी ऑनलाइन के माध्यम से 471 विद्यार्थियों को विद्यालय आबंटित किए गए तथा 01 मई से 30 मई तक आबंटित अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया किया गया, जिसमें जिले में कुल 188 सीटें रिक्त रहीं।
इसी प्रकार द्वितीय चरण में 17 जून से 30 जून तक आवेदन संशोधन एवं लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें 18 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इन विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके तृतीय चरण में कक्षा पहली में कुल 205 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं संशोधन की प्रक्रिया 22 जुलाई से 05 अगस्त तक चालू रहेगी।
प्रवेश हेतु ऑनलाइन पोर्टल https://rte.cg.nic.in/  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म आवेदन भरते समय बच्चे की आयु 05 से साढ़े 06 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। पोर्टल पर दूरी के आधार पर विद्यालयों की सूची प्रदर्शित होगी, जिनका चयन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विद्यालय के नोडल अधिकारी द्वारा किया जाएगा, सत्यापन उपरांत लॉटरी एवं स्कूल आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण की गई है। ऑनलाइन आवेदन की पात्रता एवं नियम के लिए आरटीई की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button