Uncategorized

जिले में अब तक 2537 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

कांकेर, जिले में 01 जून से अब तक जिले की 11 तहसीलों में कुल 2537.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 230.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा कोयलीबेड़ा तहसील में 415.9 मिलीमीटर तथा सबसे कम आमाबेड़ा तहसील में 145.4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 243.3 मिलीमीटर, भानुप्रतापपुर तहसील में 208 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 154.4 मिलीमीटर, चारामा़ में 234.4 मिलीमीटर, अंतागढ़ में 193.1 मिलीमीटर, पखांजूर में 189.8, नरहरपुर में 206.4, सरोना में 216 मिलीमीटर और बांदे में 330.4 मिलीमीटर वर्षा अब तक दर्ज की गई है। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 19.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button