Featureछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई रफ्तार! संसद में गूंजी वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस और रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन की मांग

रायपुर/दिल्ली। MP बृजमोहन अग्रवाल एस्टीमेट कमेटी की बैठक में शामिल हुए। X पोस्ट में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया, आज नई दिल्ली में एस्टीमेट कमेटी की बैठक में “भारतीय रेलवे में आधुनिकीकरण योजना” विषय पर रेल मंत्रालय के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों और जनभावनाओं को प्रमुखता से रखा।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के प्रभाव में कमी आने के बाद रावघाट–जगदलपुर रेल परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही दुर्ग–पुरी एवं रायपुर–अंबिकापुर के मध्य नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने, बिलासपुर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को प्रतिदिन संचालित करने तथा राज्य की रेल कनेक्टिविटी को और सशक्त बनाने का आग्रह किया।

पूर्ण विश्वास है कि भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की इन आवश्यकताओं पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने से प्रदेश के विकास, रोजगार, व्यापार, पर्यटन और जनसुविधाओं को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button