Featureछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री, मंत्रियों का भरोसा खो बैठे है, सरकार में विश्वास का संकट – दीपक बैज

 

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में अचानक मंत्रियों की बैठक बुलाना तथा बैठक के बाद जो खबरे सामने आ रही वह बताती है कि भाजपा की सरकार आपसी अंतर्कलह से जूझ रही तथा सरकार अपने लोगों को विश्वास खो चुकी है। सत्ता का संघर्ष अब खुलकर सामने आने लगा है। भारतीय जनता पार्टी के अंदर खाने में आपसी विरोध चल रहा है। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों का भरोसा खो चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले एक पखवाड़े से चर्चा चल रही थी कि मंत्रियों का सामूहिक इस्तीफा लिया जायेगा। मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, मंत्रिमंडल में बदलाव किया जाएगा। कल इसी संबंध में मुख्यमंत्री निवास में मंत्रियों की अचानक बैठक बुलाई गयी तथा संगठन के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मंत्रियों के कामकाज की बातें हुई, कुछ मंत्रियों के काम काज पर असंतोष जताया गया। आधे से अधिक मंत्रियों के कामकाज असंतोषजनक पाये गये है। सरगुजा संभाग के दो मंत्री तथा एक उपमुख्यमंत्री के कामकाज पर तो बेहद नाराजगी सामने आई। इसके बाद अचानक तथा सभी मंत्रियों से इस्तीफा मांगा गया ताकि मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सके लेकिन बताते है मंत्रियों ने इस्तीफा देने से मना कर दिया गया तथा मंत्रियों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के कामकाज की समीक्षा करने की मांग की। मंत्रियों का कहना है मंत्री नहीं मुख्यमंत्री बदला जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम अचानक नहीं हुआ है, प्रदेश में भाजपा का बड़ा वर्ग सरकार से नाराज है। विधायक सरकार से नाराज है और मंत्री अपने मुख्यमंत्री से नाराज है, कल की बैठक में यह खुलकर सामने आया। जनता ढाई साल के काम काज से सरकार से पहले ही नाराज है। किसान, युवा, कर्मचारी, महिला, सभी वर्ग के लोगों के साथ सरकार ने धोखा किया है। भाजपा सरकार, जनता के साथ-साथ अपने लोगों का भी भरोसा खो चुकी है।

Related Articles

Back to top button