Featureछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो जिंदगियां, NH-930 पर सड़क जाम, प्रशासन पर उठे सवाल

बालोद। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 930 एक बार फिर खून से लाल हो गया। बुधवार की बीती रात लगभग 9 बजे जमहिटोला प्लाजा और ग्राम गुजरा के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक (CG 15 DE 5031) ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक युवक का चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी पहचान तक नहीं हो सकी।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर एनएच-930 को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button