Featureकांकेरछत्तीसगढ़

मुख्यधारा में लौटे माओवादियों का किया गया मुल्ला कैंप में स्क्रीनिंग टेस्ट

उत्तर बस्तर कांकेर 26 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. आर.सी.ठाकुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसएफ कैम्प मुल्ला में 62 माओवादी जो शासन की मुख्यधारा में लौटे हैं, की स्क्रीनिंग कर मधुमेह, बीपी, दांत परीक्षण, मानसिक स्वास्थ्य, फिजियोथेरेपी, ऑखों की जांच की गई। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से जिले को प्रदत्त फंडस कैमरा से रेटिनोपैथी आंखों की जांच आधुनिकतम मशीन के द्वारा की गई व त्वरित उपचार किया गया। ऐसे मरीज जिनको उच्च रक्तचाप व मधुमेह है उनको दवाई वितरण कर जीवन शैली में परिवर्तन करने हेतु सुझाव व एनसीडी कार्ड दिया गया। इनमें से एक का मौके पर तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया गया।

Related Articles

Back to top button