Featureकांकेरछत्तीसगढ़

सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर

उत्तर बस्तर कांकेर 10 सितम्बर 2025/ सखी वन स्टॉप सेंटर कांकेर के संचालन के लिए इच्छुक पात्र सेवा प्रदाताओं से 22 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिला स्तरीय समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का सूक्ष्म परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि यदि किसी आवेदक को प्रकाशित सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो तो वह 22 सितम्बर 2025 की सायं 05 बजे तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में प्रस्तुत कर सकता है। दावा-आपत्ति केवल रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कांकेर में प्राप्त की जाएगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पात्र-अपात्र सूची का अवलोकन जिले की आधिकारिक वेबसाइट ूूणंदामतण्हवअण्पद एवं कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button