Featureकांकेरछत्तीसगढ़

विकासखण्ड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर 22 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन 21 अक्टूबर दिन सोमवार को ग्राम कुरिष्टिकुर के बाजार स्थल में सुबह 10 बजे से शाम 05 तक किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद पद्धति से 267, होम्योपैथी से 86, यूनानी के 75 इस प्रकार कुल 428 रोगियों ने निःशुल्क उपचार करवाकर औषधि प्राप्त की। साथ ही चिकित्सा शिविर में 35 लोगों ने योग परामर्श लिया और 113 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया, जिसमें 11 मधुमेह पीड़ित मिले तथा 460 लोगों को काढ़ा वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button