tredingधार्मिक

घर में चांदी का बेलपत्र रखना होता है बहुत शुभ, यहां जाने चांदी के बेलपत्र रखने के नियम …

शिव पूजन में बेल पत्र का विशेष महत्व है और ऐसा माना जाता है कि यदि आप पूजन में श्रद्धा से ये पत्तियां चढ़ाती हैं तो मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. इसी वजह से हम शिव पूजन के दौरान बल पत्र जरूर अर्पित करते हैं और अन्य सामग्रियों के साथ पूजा करते हैं. वहीं वास्तु की मानें तो घर में चांदी का बेलपत्र रखना बहुत शुभ माना जाता है. यदि आप असली बेल की पत्तियां अर्पित नहीं कर पाती हैं तो शिवलिंग के पास इसे रखकर पूजा का पूर्ण फल पाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं चांदी के बेलपत्र का महत्व.

आती है सुख समृद्धि

आप देश में रहते हैं या विदेश में आप अपने घर में चांदी का बेलपत्र घर के पूजा स्थान पर रख सकती हैं. ऐसा माना जाता है कि ये आपके जीवन में कई तरह के लाभ जोड़ता है और इससे आपके घर की सुख समृद्धि बनी रहती है. चांदी का बेलपत्र सौभाग्य और समृद्धि को आकर्षित करता है.

मानसिक शांति बनी रहती है

चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है और इसे घर में रखने से मानसिक शांति बनी रहती है और चंद्रमा को मजबूत करने में मदद मिलती है. अगर आप घर में इसे सही स्थान पर रखती हैं तो यह सौभाग्य और समृद्धि को आकर्षित करता है.

मिलती है शिव की कृपा

चूंकि चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं, इसलिए जब चंद्रमा मजबूत होता है तो भगवान शिव की पूर्ण कृपा दृष्टि प्राप्त होती है. इसके साथ ही चांदी का बेलपत्र भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ माना जाता है इसलिए इसे घर में रखने से विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी बनी रहती है.

नकारात्मक ऊर्जा से करता है रक्षा

वास्तु में ऐसा माना जाता है कि चांदी धातु में सुरक्षात्मक शक्तियां होती हैं, इसलिए इस धातु का बेलपत्र आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है और ये किसी भी तरह की सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. इसे घर के मंदिर में या अन्य पवित्र स्थानों में रखना शुभ माना जाता है.

स्वास्थ्य रखता है अच्छा

वास्तु में ऐसा माना जाता है कि चांदी का बेलपत्र स्वास्थ्य और खुशहाली को बढ़ावा देता है. यदि आप इसे घर में रखती है तो घर के लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है. इससे निकलने वाली ऊर्जा शरीर को भी ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती है.

चांदी का बेलपत्र रखने की सही दिशा क्या है 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में चांदी का बेलपत्र रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व या उत्तर-पूर्व मानी होती है. इन दिशाओं में इसे रखने से सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और समृद्धि बनी रहती है.
दरअसल पूर्व दिशा सूर्य के उगने की दिशा है इसलिए सबसे ज्यादा ऊर्जा का संचार इसी दिशा से होता है. चांदी के बेलपत्र के लिए शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि ये सौभाग्य और समृद्धि लाते हैं.
वहीं उत्तर-पूर्व दिशा को भगवान से जुड़ा हुआ माना जाता है, इसलिए ये सबसे ज्यादा शुभ होती है. यदि आप इन दिशाओं में चांदी का बेलपत्र नहीं रख सकती हैं, तो उत्तर या पश्चिम दिशा में भी रख सकती हैं. हालांकि यह दिशा आपकी कुंडली और अन्य कारकों के आधार पर भी तय की जाती है.

घर में चांदी का बेलपत्र रखने के नियम 

चांदी के बेलपत्र को साफ और पवित्र स्थान पर ही रखें जैसे घर के मंदिर या तिजोरी के भीतर इसे रखा जा सकता है. इसे कभी भी गंदगी वाले स्थान पर नहीं रखना चाहिए. चांदी के बेलपत्र की पूजा-अर्चना आपको अन्य चीजों की ही तरह नियमित रूप से करनी चाहिए चांदी के बेलपत्र की नियमित रूप से पूजा-अर्चना करनी चाहिए. इसे आपको समय-समय पर साफ़ जरूर करना चाहिए और इसे धूल जमने से बचाए रखें, जिससे इसका पूरा लाभ मिले.

Related Articles

Back to top button