
कब है संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य ? देखें
दिवाली के बाद अब देश के अनेक राज्यों में लोगों को छठ महापर्व का इंतजार रहता है। सूर्यदेव और छठी मैया को समर्पित यह लोकपर्व लगातार चार दिनों तक चलता है। इस दौरान श्रद्धालु कठिन उपवास और नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्य की उपासना करते हैं।
१ आराधना करने से संतान की
धार्मिक मान्यता के अनुसार छठी मैया के व्रत से खुशहाली, परिवार की उन्नति और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस पर्व में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की विशेष परंपरा है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। कार्तिक महीने में मनाए जाने वाले छठ पर्व का आरंभ नहाय-खाय से होता है। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की रस्में पूरी की जाती हैं। अंतिम दिन सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करते हैं और इसी के साथ महापर्व संपन्न होता है।
कब मनाई जाएगी?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का आरंभ 14 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 23 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन 16 नवंबर को देर रात 2 बजे होगा। पर्व की परंपरा और तिथि के अनुसार, छठ पूजा का मुख्य आयोजन 15 नवंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में व्रती सूर्यदेव और छठी मैया की विधिवत पूजा करते हैं। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक व्रत करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और संतान को आरोग्य तथा सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है।
पहला दिनः नहाय-खाय (13 नवंबर 2026, शुक्रवार): छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय की परंपरा से होती है। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी के दिन व्रती सुबह स्नान करके स्वयं को शुद्ध करते हैं और घर के साथ रसोई की विशेष सफाई करते हैं। इसके बाद सात्विक भोजन बनाकर ग्रहण किया जाता है। इस दिन भोजन तैयार करने से लेकर उसे खाने तक शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है। नहाय-खाय के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले कठिन व्रत और पूजा की शुरुआत हो जाती है।
दूसरा दिनः लोहंडा और खरना (14 नवंबर 2026, शनिवार) : छठ पर्व का
दूसरा दिन खरना के रूप में मनाया जाता है, जिसे लोहंडा भी कहते हैं। इस दिन व्रती सूर्योदय से लेकर शाम तक निर्जला उपवास रखते हैं। शाम के समय स्नान और पूजा करने के बाद छठी मैया को भोग लगाया जाता है। इस अवसर पर गुड़ की खीर, रोटी और अन्य पारंपरिक पकवान प्रसाद के रूप में तैयार किए जाते हैं। पूजा के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही लगभग 36 घंटे तक चलने वाले कठिन निर्जला व्रत का संकल्प शुरू होता है।
तीसरा दिनः संध्या अर्घ्य (15 नवंबर 2026, रविवार): छठ महापर्व के तीसरे दिन का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस दिन व्रती पूजा की सामग्री और पारंपरिक प्रसाद से सजे सूप लेकर नदी, तालाब या अन्य जलाशयों के किनारे पहुंचते हैं। वहां डूबते हुए सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया जाता है। ठेकुआ, फल और अन्य मौसमी वस्तुएं भगवान सूर्य को चढ़ाई जाती हैं। संध्या अर्घ्य का समय शाम 5 बजकर 28 मिनट बताया गया है।
चौथा दिनः उषा अर्घ्य और पारण (16 नवंबर 2026, सोमवार): छठ पूजा का समापन चौथे दिन सुबह उगते सूर्य की उपासना के साथ होता है। अंतिम दिन व्रती सूर्योदय से पहले ही पूजा की सामग्री लेकर घाटों पर पहुंच जाते हैं। सूर्य की पहली किरण दिखाई देने पर उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। इस रस्म को उषा अर्घ्य कहा जाता है। साल 2026 में उषा अर्घ्य का समय सुबह 6 बजकर 44 मिनट बताया गया है। सभी धार्मिक विधियां पूरी होने पर व्रती प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण करते हैं। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन हो जाता है।



