राजनीति
तेलंगाना दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जनसभा को करेंगे संबोधित।
रायपुर :+मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए दौरा कर रहे हैं, इसी कड़ी में आज सीएम तेलंगाना दौरे पर रहेंगे। वहां वे कांग्रेस प्रत्याशीयों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाएंगे। इस दौरान वे बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
तेलंगाना में चुनाव 30 नवंबर को होना है, यहां सभी 119 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होना है, और 3 दिसंबर को परिणाम आना है, बता दें कि 3 दिसंबर को एक साथ पांच राज्यों के परिणाम आना है, जिसमे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम, और तेलंगाना शामिल हैं।




