छत्तीसगढ़
-
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रेस विज्ञप्ति *साय सरकार के मंत्री कांग्रेस सरकार में बने पीएम आवास की चाबी हितग्राहियों को सौंप रहे* *भाजपा का 18 लाख आवास देने का दावा खोखला साय सरकार बनने के बाद मोदी सरकार ने एक भी पीएम आवास स्वीकृत नहीं किया* *कांग्रेस सरकार में पीएम आवास योजना से ग्रामीण और शहर मिलकर साढे 13 लाख मकान बने* *प्रधानमंत्री आवास को लेकर कांग्रेस ने लगाये, राज्य सरकार पर गंभीर आरोप, कांग्रेस सरकार में लगभग साढ़े 13 लाख मकान बने* रायपुर/14 मार्च 2024। प्रधानमंत्री आवास को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार के मंत्री पूर्व कांग्रेस सरकार के समय निर्मित पीएम आवास के मकानों की चाबी हितग्राहियों को सौंप रहे हैं. जो भाजपा नेता विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री आवास को रोकने का झूठा आरोप लगाने से थकते नहीं थे. आज उन्हें लज्जा आती होंगी ज़ब वो साय सरकार में मंत्री बनकर कांग्रेस सरकार में बने पीएम आवास योजना की मकान की तारीफ कर रहे होंगे. कांग्रेस सरकार के 5 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कल लगभग साढ़े 13 लाख मकान स्वीकृत हुए थे बनाये गए थे. जिसमें लाखों परिवार का गृहस्ती चल भी रही। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का 18 लाख आवास देने का दावा खोखला साबित हुआ है राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद मोदी सरकार ने एक भी आवास स्वीकृत नहीं किया है. भाजपा 18 लाख आवाज देने का झूठ और मनगढ़ंत दावा कर रही है अगर मोदी सरकार ने 18 लाख आवास स्वीकृत किया है तो उसे स्वीकृति पत्र को सार्वजनिक करें प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करें। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री आवास को लेकर झूठा जाल बुना था आज इस जाल में फंस गए और जनता के बीच सच्चाई उजागर हो गई कि कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों को रोका नहीं था बल्कि बेघर गरीब और बेसहारा लोगों के मकान को बनाने के लिए लगभग 12000 करोड़ से अधिक की राशि खर्च किया था. और आने वाले समय में 8 लाख से अधिक मकान का निर्माण हो सके इसलिए 3200 करोड़ रुपए की राशि बजट में प्रावधान भी किया है और मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत करके हितग्राहियों के खाते में पहली किस्त भी हस्तांतरित किए थे जिसकी आगे की किस्त को साय की सरकार ने अब रोक दिया है. और भाजपा का गरीब विरोधी असल चरित्र यही है। धनंजय सिंह ठाकुर वरिष्ठ प्रवक्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
प्रधानमंत्री आवास को लेकर कांग्रेस ने लगाये, राज्य सरकार पर गंभीर आरोप, कांग्रेस सरकार में लगभग साढ़े 13 लाख मकान…
Read More » -
तीन माह में विष्णु देव सरकार की 20 विफलतायें – कांग्रेस
रायपुर/14 मार्च 2024। भाजपा की विष्णुदेव सरकार तीन माह में विफल साबित हो गई। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष…
Read More » -
लोकसभा चुनाव को लेकर जुटी कांग्रेस। दिनभर चला बैठको का सिलसिला।
रायपुर 14 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव को लेकर कांगे्रस पूरी तैयारियो के साथ मैदान मे उतर गई है लगातार…
Read More » -
कांग्रेस देगी हर महिला को साल में 1 लाख रुपये
कांग्रेस की सरकार बनने पर युवा, महिला,किसान आत्म निर्भर होंगे – कांग्रेस रायपुर/14 मार्च 2024। कांग्रेस ने युवाओं के बाद…
Read More » -
खेल अलंकरण के नाम पर झूठा श्रेय लेने की राजनीति
रायपुर 14 मार्च 2024। खेल अलंकरण समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के दावे पर…
Read More » -
सरकारी कर्मचारियों की समस्या और मांगों की समीक्षा के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन, IAS निहारिका बारिक करेंगी अध्यक्षता
रायपुर. राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों की समीक्षात्मक प्रक्रिया…
Read More » -
अवैध नशा के कारोबार के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही,कार से कर रहे थे गांजा तस्करी, पति-पत्नी गिरफ्तार
जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अवैध नशा के कारोबार के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है. इस अभियान…
Read More » -
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में शामिल होने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे
रायपुर, राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में शामिल होने पंडित दीनदयाल…
Read More » -
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एनएचएम के संविदा कर्मियों को किया आश्वस्त
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एनएचएम के संविदा कर्मियों को आश्वस्त किया कि उन्हें 27 फीसदी वेतन वृद्धि…
Read More » -
पत्नी की हत्या कर रात में फुर्र हो गया पति, पड़ोसी ने लाश देखकर गांव वालों को दी सूचना
जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम लखाली में पति ने अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका के चलते पहले हाथ मुक्के से…
Read More »