ChhattisgarhFeature

बस्तर ओलंपिक में कृषि महाविद्यालय कांकेर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, जीते पदक

भाला फेंक में भावेश कुमार ने जीता रजत, रिले रेस में इंद्रजीत सहारे ने हासिल किया कांस्य पदक

उत्तर बस्तर कांकेर, बस्तर ओलंपिक की विभिन्न खेल स्पर्धाओं में रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में महाविद्यालय के छात्र भावेश कुमार ने भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) स्पर्धा में  उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं छात्र इंद्रजीत सहारे ने रिले रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा महाविद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थी माणिक लाल एवं हिमांशु चौबे ने भी विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस गौरवमयी उपलब्धि पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आदिकांत प्रधान सहित खेल अधिकारी अनिल उसेण्डी और प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button