
कांकेर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम के लिए सामयिक सलाह दी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में विगत 05-06 दिनों में मलेरिया से प्रभावित मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। नागरिकगण अपने घरों के आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें व मच्छरों की पैदावार रोकने के लिए गड्ढों व नालियों में पानी इकट्ठा न होने दें। ठहरे हुए पानी में मिट्टी का तेल, जला हुआ मोबिल आइल डाल दें। शाम के समय घरों में नीम के पत्तों का धुंआ करें व नियमित रूप से मच्छरदानियों का उपयोग करें। घरों में कुलर, फ्रिज का टेª, टायर, नारियल के खोखले व अन्य कंटेरनुमा सामग्रियों में पानी जमा होने न देवें, क्योंकि इसमें जमा पानी में मलेरिया के मच्छर पनपने हैं। खानपान व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, गरम व ताजा भोजन का सेवन करें। स्वच्छ जल को उबालकर पीयें, यदि किसी व्यक्ति को बुखार, उल्टी दस्त, हाथ व पैर में दर्द, सिर दर्द आदि की शिकायत हो तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मलेरिया जांच करावें।



