
रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आज राह चलते एक स्कूटी सवार युवक पर कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक पर ताबड़तोड़ वार करते दिखाई दे रहे हैं। पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने स्कूटी सवार को रास्ते में रोककर उस पर हमला किया। वीडियो में हमलावर धारदार हथियार से युवक के शरीर पर कई वार करते नजर आ रहे हैं। हमले के दौरान धारदार हथियार युवक की कमर में फंसता हुआ भी दिखाई दे रहा है। घटना के बाद घायल युवक खुद इलाज कराने अस्पताल पहुंचा।

फिलहाल हमले के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर पुलिस में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, वारदात के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।



