Featureछत्तीसगढ़रायपुर राजधानी

‘सहयोग केंद्र’ में मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया कार्यकर्ताओं के आवेदनों का निराकरण

रायपुर / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में शुक्रवार को ‘सहयोग केंद्र’ में छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े उपस्थित रहीं। श्रीमती रजवाड़े ने सहयोग केंद्र में पहुंचे प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को बेहद संवेदनशीलता के साथ सुना।

प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से उनके निराकरण के निर्देश दिए। श्रीमती रजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनता के प्रति पूरी तरह जवाबदेह है और ‘सहयोग केंद्र’ के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सीधे राहत पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान सहयोग केंद्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी और सहयोग केन्द्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button