
रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार ने जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए जितेंद्र कुमार नेताम को विभाग का प्रभारी प्रमुख अभियंता (ENC) नियुक्त किया है।
शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में हसदेव कछार, बिलासपुर में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत जितेंद्र कुमार नेताम को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग में प्रभारी ENC शंकर ठाकुर के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। पद खाली होने के बाद राज्य सरकार ने नेताम को विभाग की कमान सौंपते हुए प्रभारी प्रमुख अभियंता नियुक्त किया है।




