

रायपुर / छत्तीसगढ़ वन विभाग में 7 IFS अफसरों के तबादले आदेश निकाले गए। यह सभी भारतीय वन सेवा के अफसर हैं। इन ट्रांसफरों में रायपुर से लेकर बस्तर तक के अफसरों को नई जगहों पर पोस्टिंग दी गई है।

इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने गुरुवार, 18 जून को आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार कांकेर के सीसीएफ राजेश चंदेले एवं जगदलपुर के सीसीएफ आलोक तिवारी को मुख्यालय अरण्य भवन भेजा गया है। विवेकानंद झा को कांकेर का सीसीएफ पदस्थ किया गया है। जबकि श्रीमती मंडावी को जगदलपुर सीसीएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



