Featureछत्तीसगढ़

दोपहिया वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, कार्रवाई जारी

रायपुर, अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए राजनांदगावं जिले मे आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय उड़नदस्ता और आबकारी वृत्त चिचोला की संयुक्त टीम ने ककोड़ी-बंजारी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक दोपहिया वाहन से 5.4 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की।
आबकारी अधिकारियों के अनुसार बाइक (सीजी 08 एबी 9020) से महाराष्ट्र निर्मित 30 नग देशी शराब संत्री नंबर-01 का परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान ग्राम कोलिहा लमटी निवासी मुकेश्वर साहू को पकड़ा गया। जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button