Featureमनोरंजनराष्ट्रीय

कुमुद राणे की अंतिम विदाई: सलमान खान हुए इमोशनल, जानें कौन थीं वह?


एक्टर सलमान खान  की फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे  ने 9 जून, 2026 को दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनका निधन मुंबई में कैंसर के कारण हुआ है. अपने परिवार की करीबी दोस्त के अंतिम संस्कार में सलमान खान भी शामिल हुए थे. जहां उन्हें काफी इमोशनल और उनकी आंखों में आंसू देखा गया है. अर्पिता और सोहेल सहित पूरा खान परिवार कुमद को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचा था. इस दौरान सभी काफी भावुक नजर आ रहे थे.

कौन थीं कुमुद राणे?

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमुद राणे एक रिस्पेक्टेड एंटरप्रेन्योर और दुबई में ‘रेन ब्यूटी बार’ की फाउंडर थीं. ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में अपने कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए कुमुद राणे को कई सम्मान मिले थे. प्रोफेशनल सक्सेस के अलावा, सलमान के परिवार के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी और राणे का खान फैमिली के साथ कई सालों का रिश्ता था. उनके बीच का गहरा रिश्ता तब साफ दिखा जब परिवार के कई सदस्य उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे.

बता दें कि सोहेल खान, सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा, सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कुमुद राणे को श्रद्धांजलि दिया है. कुमुद को अंतिम विदाई देने के लिए सलमान खान के साथ उनकी मां सलमा खान और हेलेन, साथ ही सोहेल खान, निर्वाण खान, अरहान खान और अर्पिता खान शर्मा भी मौजूद थे.

कुमुद का फिल्मी लोगों से था गहरा रिश्ता

सलमान खान  की फैमिली के अलावा कुमुद राणे बॉलीवुड के कई सेलेब्स से गहरा रिश्ता था. कुमुद के इंस्टा अकाउंट पर सलमान खान ही नहीं मलाइका अरोड़ा और बॉबी देओल सहित कई सेलेब्स के साथ फोटो हैं. एक्ट्रेस बीना काक  ने भी कुमुद राणे संग अपनी तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बीना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ” रेस्ट इन पीस हमारी डार्लिंग कुमुद, हम आपको बहुत मिस करेंगे.”

Related Articles

Back to top button