Featureकांकेरछत्तीसगढ़

विशेष ग्राम सभा का आयोजन 05 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर / ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026’के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 05 जून को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विशेष ग्राम सभा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में चर्चा कर संकल्प पारित किया जावे, साथ ही इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की अनुवादित प्रति का वाचन कर जानकारी दी जाए। विशेष ग्राम सभा ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 हेतु 09 थीम अनुसार संकल्प भी पारित किया जाए। पीएआई 2.0 स्कोर कार्ड ग्राम पंचायतों में चस्पा कर उसका वाचन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सभी जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा है कि ग्रामसभा में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकार्डिंग कर वीडियो को ‘‘ग्रामसभा निर्णय’’ ( GS NIRNAY ) मोबाईल एप में अपलोड किया जावे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ग्राम सभाओं की कार्यवाही का ए.आई. आधारित कार्यवाही विवरण तैयार करने हेतु नवीन पोर्टल ‘सभासार’ बनाया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में इस पोर्टल का उपयोग करते हुए कार्यवाही विवरण तैयार किया जाए। इसके अलावा ग्रामसभा के गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल https://meetingonline.gov.in एवं GPDP पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कराकर निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन जिला कार्यालय को 08 जून 2026 तक उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Back to top button