
उत्तर बस्तर कांकेर / नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में उप निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए 01 जून 2026 दिन-सोमवार को मतदान की तिथि निर्धारित है। उक्त नियत मतदान तिथि को छत्तीसगढ़ में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में नियोजित हैं, ऐसे नियोजित, कार्यरत संबंधितों को उनके गृह ग्राम अथवा शहर में मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। साथ ही ऐसे कारखानों जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पॉली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किये जाने तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते है, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान की सुविधा दी जाएगी। मतदान की सुविधा समस्त कार्यरत श्रमिक अथवा कर्मचारी चाहे वे दैनिक वेतन भोगी या आकस्मिक श्रमिक हों, उन्हें अवकाश प्रदान किया जाएगा।



