

उत्तर बस्तर कांकेर 14 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले में संचालित हमर लक्ष्य कार्यक्रम के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु समस्त शासकीय हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों में कार्यरत विषयगत व्याख्याताओं की उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिला स्तर पर विषयगत व्याख्याताओं का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय कांकेर में 18 नवम्बर तक आयोजित होगा, जिसमें बोर्ड कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति, विषयगत पाठ्यक्रम की पूर्णतः 30 नवम्बर तक व छात्रों की नियमित उपस्थिति, आदर्श उत्तर लेखन का अभ्यास, मेरिट हेतु बच्चों की तैयारी की समीक्षा, नियमित टेस्ट, प्रश्न बैंक का निर्माण, माह दिसम्बर 2024 में अर्धवार्षिक एवं जनवरी माह में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के सम्बंध में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बोर्ड कक्षाओं के साथ-साथ जेईई एवं नीट की ऑनलाईन कोचिंग की व्यवस्था की गई है। सभी छात्रों को कोचिंग का लाभ भी दिया जाए। इसके अलावा छात्रों के जेईई प्रवेश शुल्क की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीवविज्ञान, रसायन शास्त्र, कॉमर्स, इतिहास, अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान, भूगोल और राजनीति के व्याख्याताओं का प्रशिक्षण हो चुका है। सभी पॉजिटिव एनर्जी के साथ अपने विद्यालय में पहुंचे। ऐसे ही हिन्दी, अंग्रेजी, व्याकरण पाठ्यक्रम, कृषि, फिजिक्स, मैथ्स के प्रशिक्षण हेतु तिथि निर्धारित है।




