Featureकांकेरछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक कार्यक्रम अन्तर्गत 10 आयुष्मान आरोग्य का राष्ट्रीय मूल्यांकन किया गया

उत्तर बस्तर कांकेर, 14 नवम्बर 2024/ राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक कार्यक्रम अन्तर्गत जिले के 10 आयुष्भान आरोग्य मंदिर (01 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 09 उप स्वास्थ्य केन्द्र) का राष्ट्रीय मूल्यांकन एन.एच.एस.एच.आर.सी. द्वारा नामांकित सदस्यों के टीम द्वारा किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक कार्यक्रम में स्वास्थ्य केन्द्रों का 03 स्तर पर मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुसुरपुटटा को राज्य में सर्वाधिक 94.42 प्रतिशत एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोदागांव को 93.36 प्रतिशत एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पी.व्ही.-89 पखांजूर को 85.58 प्रतिशत प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जिले के कुल 24 स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है एवं 38 अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का नामांकन किया गया है, जिसमें 38 में 01 सिविल अस्पताल पखांजूर 03 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ, भानुप्रतापपुर एवं चारामा 04 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 30 उप स्वास्थ्य केन्द्र का नामांकन राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक कार्यक्रम हेतु किया गया है, जिनका राष्ट्रीय मूल्यांकन अगले माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त कर्मचारी एवं ब्लॉक स्तरीय टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button