ChhattisgarhFeature

रायपुर में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अलर्ट, लोकभवन के आसपास सुरक्षा कड़ी, 11 मार्गों पर आवाजाही पर रोक

रायपुर। 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रायपुर प्रवास के दौरान लोकभवन के आसपास 11 से ज्यादा सड़कें दो दिन बंद रहेंगी। इस दौरान काफिला गुजरने पर प्रमुख मार्गों का ट्रैफिक आधे घंटे रुकेगा, इससे 25 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित होने की संभावना है। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से लोकभवन पहुंचेंगी, फिर बूढ़ापारा इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम के बाद लौटकर रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन सुबह बस्तर जाकर शाम को रायपुर लौटेंगी और दिल्ली रवाना होंगी। सुरक्षा में 2000 से ज्यादा जवान, आईजी-डीआईजी समेत सभी रैंक के अधिकारी और दूसरे शहरों का पुलिस बल तैनात होगा।
राष्ट्रपति का काफिला शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरेगा जिसमें शंकर नगर, सिविल लाइंस और बूढ़ापारा इलाका शामिल है। यहां से गुजरने वाले अधिकांश लोगों को इस दौरान परेशानी हो सकती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के मद्देनजर पुराना पुलिस मुख्यालय से राजभवन चौक तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। कलेक्टोरेट चौक से आना-जाना होगा। एलआईसी ऑफिस से सिविल लाइंस रोड की सड़क बंद रहेगी। आयकर भवन के पास से वैकल्पिक रास्ता मिलेगा। राजभवन चौक से सप्रे शाला यानी इनडोर स्टेडियम जाते समय काली माता मंदिर और महिला थाना होते हुए सप्रे शाला रोड तक आधे घंटे पहले रोका जाएगा। बूढ़ेश्वर चौक से राजभवन चौक वापसी के दौरान महिला थाना और ओसीएम चौक होते हुए यातायात बंद रहेगा। माना एयरपोर्ट से लोकभवन तक वीआईपी रोड, एक्सप्रेस-वे, शंकर नगर ब्रिज, एसआरपी चौक होते हुए मार्ग आधे घंटे बंद रहेगा। लोकभवन से माना एयरपोर्ट में वापसी के दौरान एसआरपी चौक, शंकर नगर और एक्सप्रेस-वे होते हुए माना तक यातायात रोका जाएगा।

Related Articles

Back to top button