ChhattisgarhFeatureकांकेर

करम परब महोत्सव में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: ग्राम जेपरा में 15 लाख की लागत से बनेगा सांस्कृतिक मंच

राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय करम परब महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनहित में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

कांकेर। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी ने मंच से अपने गृह  ग्राम जेपरा (बाजार चौक), विकासखंड चारामा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर में सांस्कृतिक मंच की आवश्यकता को लेकर मांग प्रस्तुत की।
 श्री मिरी जी की मांग पर  मुख्यमंत्री महोदय ने त्वरित निर्णय लेते हुए ग्राम जेपरा में सांस्कृतिक मंच निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा मंच से ही कर दी।
मुख्यमंत्री जी की इस घोषणा से ग्राम जेपरा सहित पूरे चारामा अंचल में हर्ष का माहौल है। इस मंच के निर्माण से क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों और पारंपरिक पर्वों के आयोजन को नई गति मिलेगी।
इस ऐतिहासिक सौगात के लिए ग्राम पंचायत जेपरा एवं समस्त ग्रामवासियों ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय श्री हरवंश सिंह मिरी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button