ChhattisgarhFeature

रायपुर में लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 7-8 अक्टूबर को हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

बालोद, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण अटल नगर नवा रायपुर द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा रायपुर में आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला का उद्देश्य एक ही जगह में नियोजक एवं आवेदक को एक प्लेटफार्म उपलब्ध करा कर, मेला स्थल पर ही साक्षात्कार लेकर, चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक रोजगार मेला में शामिल होने के लिए विभागीय पोर्टल ीजजचेरूध्ध्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद पर आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेला में आवेदक को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए ई-रोजगार पोर्टल ीजजचेरूध्ध्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद और जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button