

रायपुर / भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने मंगलवार को अलग अलग सत्र में भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक ली ।

भाजपा के संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगातार हुईं बैठकों में प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत जानकारी एवं जरूरी दिशानिर्देश प्रदान किए गए। ज्ञातव्य है, आगामी दिनों में प्रदेश भर में विभिन्न नगरीय निकाय चुनाव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सहित अनेक संगठनात्मक कार्यक्रम राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित किए गए हैं, जिनके तहत प्रादेशिक, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इन सभी कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय, अमित साहू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा एवं अंबिकेश केशरी सहित भाजपा जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।



