Featureछत्तीसगढ़

कांग्रेस की सरकार गई पर लूट और गबन की आदत नहीं गई : भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी का तीखा कटाक्ष : "चोर चोरी से जाए, पर हेराफेरी से न जाए" वाली कहावत आज कांग्रेस पार्टी पर पूरी तरह चरितार्थ हो रही है

 युवा कांग्रेस के नेताओं ने अपने वरिष्ठ नेताओं से भ्रष्टाचार के गुण सीखे: अमित चिमनानी

रायपुर / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस पार्टी और उसके युवा विंग के नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार तो विदा हो गई, लेकिन कांग्रेसियों की लूट, गबन और हेराफेरी की आदत अब भी नहीं गई है। श्री चिमनानी ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि “चोर चोरी से जाए, पर हेराफेरी से न जाए” वाली कहावत आज कांग्रेस पार्टी पर पूरी तरह चरितार्थ हो रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने कहा कि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष पर 29 लाख रुपये की गम्भीर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगा है। कांग्रेस व उसके सहयोगी संगठनों के युवा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के पास अपनी वैध कमाई का कोई जरिया नहीं है, इसलिए वे आम जनता और युवाओं को कभी रेत खदान दिलाने का झाँसा देकर तो कभी सरकारी नौकरी लगाने का लालच देकर करोड़ों की ठगी और लूट कर रहे हैं। युवाओं के हक की बात करने वाले छात्र संगठन के मुखिया खुद ठगी के मामलों में लिप्त पाए जा रहे हैं, इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है? श्री चिमनानी ने युवा कांग्रेस पर भी करारा प्रहार करते हुए कहा कि इनके कारनामे भी किसी से छिपे नहीं हैं। उत्तर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष मल्होत्रा ‘ड्राई डे’ के दिन छिप-छिपकर अवैध शराब बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए। हैरत की बात यह है कि ऐसा व्यक्ति वर्तमान में युवा कांग्रेस चुनाव में महासचिव पद का उम्मीदवार बना घूम रहा है! शराबबंदी का ढोंग करने वाली कांग्रेस के युवा नेता खुद अवैध शराब की तस्करी में लिप्त हैं। श्री चिमनानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 5 वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने राज्य में जो भ्रष्टाचार, घोटाले और दो नंबर के काम किए, आज उनके युवा संगठन के नेता भी उसी नक्श-ए-कदम पर चल रहे हैं। कांग्रेस में चाहे सीनियर नेता हों या जूनियर, छोटे कार्यकर्ता हों या बड़े पदाधिकारी— पूरी पार्टी का एकमात्र एजेंडा सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार, और दो नंबर की काली कमाई करना रह गया है। प्रदेश की जागरूक जनता कांग्रेस के इस असली चेहरे को भली-भाँति पहचान चुकी है।

Related Articles

Back to top button