Uncategorized

‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर ‘शुष्क दिवस’ घोषित

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर 04 सितम्बर शुक्रवार को ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है। इस दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी (कम्पोजिट), प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, देशी, विदेशी (कम्पोजिट) मदिरा के फुटकर दुकान से संलग्न अहातों एवं एफ.एल.4 (क) व्यवसायिक क्लब व एफ.एल.7, सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखे जाने के लिए आदेशित किया गया है। कलेक्टर ने शुष्क दिवस के दौरान जिले में जांच दल गठित कर अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन व विक्रय पर पूर्णतः नियंत्रण रखने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button