
उत्तर बस्तर कांकेर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह जिला कार्यालय एवं जिलाधीश निवास कांकेर में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उपस्थित जिला स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कलेक्टर ने सभी कार्यालयीन स्टाफ को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पहले, कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने घड़ी चौक सिविल लाइन्स स्थित अपने निवास पर राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर, श्री टीआर देवांगन सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।



