Featureछत्तीसगढ़रायपुर राजधानीस्वास्थ्य

उर्मिला हास्पिटल में दूरबीन विधि से निकाला 1.7 किलो का ट्यूमर

रायपुर / पांच वर्ष से लगातार पेट दर्द की समस्या जूझ रहे एक मरीज का उर्मिला अस्पताल में सफल इलाज हुआ है। इलाज के लिए मरीज लंबे समय तक विभिन्न अस्पतालों के चक्कर काट रहा था। बावजूद इसके बीमारी का कारण सामने नहीं आ सका था।

रायपुर के उर्मिला मेमोरियल हास्पिटल में विस्तृत जांच के दौरान मरीज की एड्रिनल (सुप्रारेनल) ग्रंथि में करीब 15 सेंटीमीटर आकार और 1.7 किलोग्राम वजन का विशाल ट्यूमर मिला। विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने आधुनिक लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) तकनीक से इस जटिल ट्यूमर को निकाल दिया।

फिलहाल मरीज स्वस्थ है। जटिल सर्जरी को लेप्रोस्कोपिक एवं गैस्ट्रो सर्जन डा. विनोद सिंह, यूरो सर्जन डा. पंकज, गैस्ट्रो सर्जन डा. प्रवेश तथा एनेस्थीसियोलाजिस्ट डॉ. अग्रवाल सहित विशेषज्ञ टीम ने अंजाम दिया।(सूत्र)

Related Articles

Back to top button