
Featureअंतर्राष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय
पी वी सिंधु ने जीता जापान ओपन, अकाने यामागुची को फाइनल में हराया, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
पी वी सिंधु ने जीता जापान ओपन, अकाने यामागुची को फाइनल में हराया, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय.
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन का खिताब जीत लिया है. इस बैडमिंटन टूर्नामेंट को जीतने वाली वो पहली भारतीय शटलर है. महिला सिंगल्स के फाइनल में उन्होंने अपने चिर-परिचित प्रतिद्वन्दी जापान की ही अकाने यामागुची को लगातार गेम में 21-17, 21-17 से हराया. ये इन दोनों खिलाड़ियों की बैडमिंटन कोर्ट पर 30वीं भिड़ंत थी, जिसमें अब पीवी सिंधु का पलड़ा 16-14 से भारी हो गया है.




