Featureकांकेरछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय अजजा आयोग के विधिक सलाहकार ने वन-धन केन्द्र इच्छापुर का किया अवलोकन

उत्तर बस्तर कांकेर, भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के वरिष्ठ विधिक सलाहकार श्री प्रकाश कुमार उईके आज जिले के प्रवास के दौरान कांकेर विकासखंड के ग्राम इच्छापुर पहुंचे जहां उन्होंने वन-धन केन्द्र का अवलोकन कर समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हर्रा प्रसंस्करण केन्द्र (प्रोसेसिंग यूनिट) में समूह की महिलाओं से चर्चा की तथा इससे होने वाली आय के बारे मे ंपूछा। साथ ही और भी बेहतर ढंग से कार्य करने की बात कहीं। इस अवसर पर उनके द्वारा प्रसंस्करण केन्द्र परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे भी रोपे गए। इस मौके पर उनके साथ आए श्री अजय कुमार चौबे, श्री कंुवर जितेन्द्र सिंह राणा तथा श्री सूर्यनारायण सूरी तथा डीएफओ कांकेर श्री रौनक गोयल व वन विभाग का अमला मौजूद था।

Related Articles

Back to top button