Featureछत्तीसगढ़

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा संयुक्त प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, CM साय हुए शामिल

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय सहित प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक और कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, विभिन्न प्रकोष्ठों के समन्वय को बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी मंथन किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button