
नारायणा हॉस्पिटल में 7, 8 एवं 9 अगस्त 2026 को तीन दिवसीय विशाल निशुल्क मेगा स्पाइन एवं आर्थोपेडिकसर्जरीकैंप-2.0 आयोजन किया जाएगा
"विशाल निःशुल्क मेगा स्पाईन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी कैप-2.0"

रायपुर / छत्तीसगढ़

“नर सेवा ही नारायण सेवा” जैसे पावन उद्देश के साथ हमारे अपने प्रांत तीस में देवेंद्र नगर रायपुर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल सकतापूर्वक अपने 15 वर्ष पूर्ण करने के शुभ अवसर पर हॉस्पिटल परिसर में दिनांक 7 , 8 एवं 9 अगस्त 2026 को तीन दिवसीय विशाल निशुल्क मेगा स्पाइन एवं आर्थोपेडिकसर्जरीकैंप-2.0 आयोजित करने जा रहा है, ज्ञातब्य रहे कि इस कैंप में प्रदेश के 50 मरीजों की स्पाईन एवं आर्थोपेडिक सर्जरियां पूर्णतया निशुल्क की जाएगी, यह कैंप आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल वर्ग के ऐसे मरीजों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो कि अपने स्पाईन एवं हड्डी के गंभीर रोगों की सर्जरी के लिए आर्थिक रूप से अक्षम होने की वजह से ईलाज नहीं करा पा रहे है
श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.सुनील खेमका ने बताया कि हमारी संस्था स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्वालिटी ट्रीटमेंट उपलब्ध कराने हेतु हमेशा के लिए प्रतिबद्ध है, यहां पर हमने प्रांत में सबसे पहला नी रिप्लेसमेंट रोबोट एवं सबसे पहला स्पाइन रोबोट स्थापित करने का गौरव हासिल किया है, जिसके द्वारा प्रांत में अभी तक हमारी रोबोटिक सर्जरी टीम 2000 से भी ज्यादा सफल रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरियों एवं रोबोटिक स्पाईन सर्जरी टीम अभी तक 300 से भी ज्यादा सफल स्पाइन सर्जरी करने का कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है।
इस नियुक्त कैम्प में डिस्क प्रोलेप्स,केनाल स्टेनोसिस, स्कोलियोसिस, कायपोसिस जैसी स्पाईन सर्जरियां तथा प्राइमरी हिप एवं नी ज्वाइट रिप्लेसमेंट कॉम्प्लिकेशंस के साथ पुराने फ्रैक्चर प्लास्टिक सर्जरी एवं पेन मैनेजमेंट डिजीज से संबंधित 50 मरीजों की पूर्णतया निशुल्क सर्जरी की जाएंगी, इसके साथ ही साथ हॉस्पिटल में कैंप के दौरान एक रैपिड रिलीफ सेन्टर का प्रावधान रखा गया है, जिसमें जरूरतमंद मरीजों को फ्री फिजियोथेरेपी सर्विसेज प्रदान की जाएगी, एवं डे टू डे लाइफ स्टाइल पॉश्चर करेक्शन हैल्दी ज्वाइंट एवं हेल्थी स्पाईन अवेयरनेस ड्राइव जैसे मुख्य विषयों पर फ्री कसल्टेशन उपलब्ध कराया जाएगा।
विदित हो कि इस कैम्प में मुबई, दिल्ली, बैंगलोर एवं अहमदाबाद के सुविख्यात स्पाईन एवं आर्थोपेडिक विशेषज्ञों के साथ ही साथ श्री नारायणा हॉस्पिटत की आर्थोपेडिक टीम से डॉ. सुनील खेमका, रोबोटिक सर्जरी टीम से डॉ प्रीतम अग्रेवाल तथा डॉ प्रदीप पटेल ट्रॉमा केयर टीम से ही अम्बरीश वर्मा एवं डॉ राम खेमका, स्पाईन केयर टीम से डॉ. मनेंद्र भूषण एवं डॉ संदेश अग्रवाल न्यूरोसर्जन डॉ रुपेश वर्मा, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ नीरज धाडे एक पैन मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट डॉ पंकज ओमर आदि के साथ साथ बॉम्बे एवं लीलावती हॉस्पिटल मुम्बई के देश के विख्यात स्पाईन सर्जन डॉ विशाल कुन्दनानी इस निःशुल्क मेगा कैंप में अपनी सेवाएं देने के लिये उपस्थित रहेंगे।
इस निशुल्क सर्जरी कैंप का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सकें, इस उद्देश्य से श्री नारायणा हॉस्पिटल परिसर में ही. एक माह से भी ज्यादा समय के लिए फ्री स्क्रीनिंग कैंप शनिवार दिनांक 4 जुलाई 2026 से दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें ओपीडी कंसल्टेशन भी निशुल्क रहेगा कोई भी ऐसे मरीज जो इस निशुल्क सर्जरी कैंप में आकर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं, वे अनिवार्य रूप से सिर्फ प्रायर अप्वाइंटमेंट में ही उपलब्ध हुई तिथी में यहां पर अपनी स्क्रीनिंग करा कर अपनी निशुल्क सर्जरी सुनिश्चित करा सकते हैं।
इस फ्री मेगा कैंप में निशुल्क सर्जरी कराने के लिए श्री नारायणा हॉस्पिटल के मोबाईल नंबर 9300373737 पर अग्रिम पंजीयन कराया जा सकता है।


