
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रमोटी ऑफिसर संघ की कार्यकारिणी समिति की भव्य बैठक रायपुर में आयोजित की गई

रायपुर / प्रमोटी ऑफिसर संघ, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कार्यकारिणी समिति की एक भव्य बैठक दिनांक 30.06.2026 को रायपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यालय द्वारा रायपुर मंडल में नवगठित समिति को अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में प्रमोटी अधिकारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई, जिसमें नॉन-फंक्शनल सीनियर स्केल, जूनियर स्केल अधिकारियों के लिए डेटा चार्जेस की व्यवस्था तथा समय-समय पर नियमित बैठक आयोजित करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
अधिकारियों से संबंधित समस्याओं, जैसे रेस्ट हाउस की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन से चर्चा करने पर भी जोर दिया गया।
इसके साथ ही श्री अनिल कुमार पाण्डे, उप मुख्य अभियंता (निर्माण), के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों में श्री डी.के. सिंह (अध्यक्ष), श्री राकेश प्रसाद (महामंत्री), श्री भास्कर गुहा (कार्यकारिणी अध्यक्ष), श्री सुरेश चंद्र (मंडल अध्यक्ष रायपुर), श्री अविनाश आनंद (नवनिर्वाचित मंडल सचिव रायपुर) सहित अन्य सभी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमोटी ऑफिसर उपस्थित रहे।



