
रायपुर। देश के शीर्ष मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नीट यूजी 2026 के परिणाम जल्द घोषित कर सकती है।
21 जून को आयोजित री-नीट परीक्षा के बाद एजेंसी स्कोर कार्ड, कट-आफ और मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया में जुटी है।एनटीए ने इस बार परीक्षा प्रक्रिया में तेजी दिखाते हुए परीक्षा के केवल चार दिन बाद 25 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी थी।

आपत्तियों की समीक्षा कर रही टीम
इसके साथ विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया। वर्तमान में विषय विशेषज्ञों की टीम अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा कर रही है। समीक्षा पूरी होने के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसी आधार पर आल इंडिया रैंक, श्रेणीवार कट-आफ और अंतिम मेरिट सूची तैयार होगी।
जुलाई में कभी भी घोषित हो सकते हैं परिणाम
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि जुलाई में किसी भी समय परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। इसके बाद काउंसिलिंग और प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। 00 ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड – आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। – NEET UG 2026 Result लिंक पर क्लिक करें। – आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें। – लागिन कर स्कोरकार्ड देखें। – भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।



